1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैमिली पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कुछ इस अंदाज में हुए जोधपुर के लिए रवाना, देखें फोटो

फैमिली पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कुछ इस अंदाज में हुए जोधपुर के लिए रवाना, देखें फोटो

 Published : Nov 29, 2018 09:14 am IST,  Updated : Nov 29, 2018 09:14 am IST

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कल मधु चोपड़ा के घर पर शादी से पहले की पूजा रखी गई थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए ड्रेस में नजर आईं

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कल मधु चोपड़ा के घर पर शादी से पहले की पूजा रखी गई थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए ड्रेस में नजर आईं वहीं निक एक बार फिर से अपने ट्रेडिशन अवतार में नजर आएं। बता दें कि पूजा खत्म होने के बाद दोनों आज फैमिली के साथ जोधपूर के लिए रवाना हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रियंका नें क्रीम कलर के सूट में नजर आई वहीं निक काफी वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे थे। निक ने ब्राउन कलर का जैकट और उसके साथ खाकी रंग की पैंट और सफेद जूता पहना था।

priyanka chopra
priyanka chopra

priyanka chopra
priyanka chopra

बता दें कि 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों सके होगी। जिसके बाद 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजों से होगी। शादी की रस्में 29 नवबंर से जोधपुर में शुरु हो जाएंगी।

nick jonas
nick jonas

priyanka chopra and nick jonas
priyanka chopra and nick jonas

इस खास पूजा में देसी गर्ल प्रियंका ने पास्टल ब्लू कलर का एंब्रॉयडरी डिजाइनर सूट पहना था। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस सूट को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस सूट के साथ प्रियंका ने कम मेकअप किया था साथ ही ज्वेलरी में चंदबाली पहनी थी।

प्रियंका चोपड़ा-निक डोनस
प्रियंका चोपड़ा-निक डोनस

nick jonas
nick jonas

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन